आज छात्रों को अंक देने का फॉर्मूला होगा तय, शिक्षक-अभिभावक होंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल
ABP Ganga | 07 Jun 2021 09:32 AM (IST)

आज लखनऊ में यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों को प्रोमोट करने का फॉर्मूला तैयार होगा. अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा इस मुद्दे पर बैठक करेंगे. वहीं यूपी में आज से 71 जिले अनलॉक होने शुरू हो जाएंगे. वहीं सिर्फ चार जिलों में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा. वहीं आज 10:30 बजे सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ टीम-9 के साथ अहम बैठक करेंगे. इनमें 600 से कम कोरोना केसों वाले जिलों में कोरोना कर्फ्यू से छूट मिलेगी.