Kalyan Singh Passes Away: कल्याण सिंह के निधन से राजनीतिक जगत में शोक का माहौल | ABP Ganga
ABP Ganga | 22 Aug 2021 08:19 AM (IST)

Kalyan Singh Passes Away: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन हो गया है 89 साल की उम्र में देर रात लखनऊ के हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया | कल्याण सिंह दो बार यूपी के सीएम रहे हिमाचल और राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं | 1 महीने पहले ही सांस लेने में तकलीफ होने की होने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था जिसके बाद उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी | फिलहाल कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ उनके आवास पर रखा गया है, जहां उनके अंतिम दर्शन का सिलसिला जारी है |