Uttarakhand Election: सियासी हलचल के बीच देहरादून पहुंचे पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, सुगबुगाहट तेज
ABP Ganga | 28 Oct 2021 11:55 AM (IST)

उत्तराखंड में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने बागी गुट के नेताओं के साथ बातचीत की। इस मुलाकात को लेकर विजय बहुगुणा ने कहा कि वो तो सिर्फ बातचीत करने आए थे। साथ ही विजय बहुगुणा ने बागी गुट के नेताओं की बीजेपी छोड़ने की बात से भी इनकार किया।