Panchayat Chunav से जुड़ी बड़ी खबर ! UP के 18 जिलों में पहले चरण का मतदान शुरू
ABP Ganga | 15 Apr 2021 08:18 AM (IST)

पंचायत चुनाव के पहले चरण में यूपी के 18 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। 18 जिलों में 2 लाख 21 हजार से ज्यादा पदों के लिए वोटिंग होनी है। 51176 मतदान केंद्रों पर 3,16,46,162 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव में 2,99,012 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद होगा।