Uttar Pradesh: चित्रकूट जेल में हुई गोलीबारी, सुरक्षा दावों की खुली पोल
ABP Ganga | 14 May 2021 03:48 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां जेल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग होने की सूचना आई।पता चला कि चित्रकूट जिला जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में गोलियां चली हैं। इस गोलीकांड में तीन लोगों के मौत की खबर है। मौके पर जिले के तमाम आलाधिकारी पहुंच गए हैं और जांच चल रही है. उधर जेल में शूटआउट की खबर से लखनऊ तक हड़कंप मच गया है।