Kanpur: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की खबर। Kanpur News
ABP Ganga | 23 Oct 2021 01:04 PM (IST)

कानपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। कानपुर के फजल गंज थाना क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लग गई है। शोरूम की दूसरी मंजिल में बने रेस्टोरेंट को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। आग लगने से लाखों के नुकसान की खबर है।