इलाज के नाम पर लूट में जुटे अस्पतालों पर एक्शन, Lucknow के 3 अस्पतालों के खिलाफ FIR
ABP Ganga | 19 May 2021 10:53 AM (IST)

कोरोना मरीजों की मज़बूरी को मोटी कमाई का जरिया बनाने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इलाज के नाम पर लूट में जुटे अस्पतालों पर सरकार का एक्शन। दरअसल लखनऊ के कोविड प्रभारी के निर्देश पर लखनऊ के 3 निजी अस्पतालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है जिन्होंने मरीजों से तय की गई कीमत से कई ज्यादा गुना रकम वसूली है गई है।