Hathras Fire: बैटरी बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
ABP Ganga | 07 May 2021 10:17 AM (IST)

हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बैट्री बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। तेज धमाके के साथ फैक्ट्री की दिवारें उड़ गई हैँ। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और फिलहाल लगातार आग बुझाने में जुटी हैं। लेकिन यह आग किन वजहों से लगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।