हुगली में BJP और TMC नेताओं के बीच जमकर मारपीट, 4 बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार | West Bengal News
ABP News Bureau | 06 Aug 2022 08:02 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के हुगली में बीजेपी और तृणमूल नेताओं के बीच मारपीट हुई है. आरोप है कि बीजेपी की रैली के दौरान टीएमसी नेताओं ने उनपर हमला कर दिया. हाथ में लाठी डंडे लेकर टीएमसी समर्थकों ने हमला किया. हमला करने वालों में टीएमसी विधायक मजूमदार का नाम सामने आ रहा है. टीएमसी नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी नेता रैली निकाल रहे थे. पुलिस ने 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.