31 जनवरी से फिर आंदोलन शुरु करेंगे किसान नेता Rakesh Tikait ? | Hindi News
ABP Ganga | 28 Jan 2022 12:09 PM (IST)

लखनऊ पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता सरकार से नाराज लग रही है। पांच से सात साल हो गए लेकिन इन्होने कुछ नहीं किया। टिकैत ने 31 जनवरी से फिर आंदोलन की शुरुआत करने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दिल्ली में जो वादा किया वो अबतक पूरा नहीं हुआ।