UP Board : रिजल्ट का फॉर्मूला लगभग तय , जानिए किस आधार पर होगा मूल्यांकन
ABP Ganga | 18 Jun 2021 11:34 AM (IST)
यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के बच्चों प्रमोट करने का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। 10वीं के छात्रों को 9वीं के 50 % और प्री बोर्ड के 50 % अंको को देखकर उनके परिणाम घोषित किया जायेगा जबकि 12वीं के लिए 10वीं के 50 % 11वीं के 40 प्रतिशत और 12वीं प्रीबोर्ड के 10 % अंकों के आधार पर घोषित किया जायेगा।