Moradabad में दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक को चाकुओं से गोदा, जानिए पूरा-मामला ?| Hindi News
ABP Ganga | 18 Sep 2021 09:01 AM (IST)

मुरादाबद में दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चालक की एक युवक ने सरेआम चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी.युवक चाकू से ई रिक्शा चालक पर वार करता रहा और भीड़ देखती रही.रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गयी.भीड़ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले ही हमलावर की बहन से मृतक के छोटे भाई ने लव मैरिज कर ली थी. जिसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था.लड़की के भाई ने इस हत्या को अंजाम दे दिया.