Uttarakhand: Yaas तूफान का बढ़ता खतरा, एक दिन के लिए रद्द हुई बाघ एक्सप्रेस
ABP Ganga | 25 May 2021 07:44 PM (IST)

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है कि चक्रवात यास बेहद गंभीर चक्रवात में तबदील हो जाएगा। चक्रवात के टकराने के बाद भारी तबाही से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। इस तूफान का उत्तराखंड तक असर रह सकता है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने एक दिन के लिए बाघ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।