Uttar Pradesh: Corona को लेकर कैदियों की रिहाई, करीब 4800 कैदी को मिली अंतरिम जमानत
ABP Ganga | 14 May 2021 10:25 AM (IST)

कोरोना संक्रमण को लेकर कैदियों की रिहाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि यूपी के जेलोंं से करीब 4800 कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। इन सभी को 90 दिन की अंतरिम जमानत दी गई है।