Lucknow: DRDO ने तैयार किया कोविड अस्पताल, जल्द शुरू होगा मरीजों का उपचार
ABP Ganga | 30 Apr 2021 01:45 PM (IST)
राजधानी लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में तैयार हो रहे अस्थाई कोविड अस्पताल में शुक्रवार से भर्ती नहीं हो सकेगी। लोगों का अभी दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार से 24 घंटे का ट्रायल शुरू होगा। मॉकड्रिल से तैयारियों परखी जाएंगी। सभी ट्रायल में सफल होने के बाद ही दो मई से अस्पताल में मरीजों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।