Gonda Cylinder Blast: DM ने लिया घटनास्थल का जायजा, पीड़ित परिजनों को मदद का वादा
ABP Ganga | 02 Jun 2021 12:45 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। गोंडा के टिकरी गांव में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर फटने से 2 मकान ढह गए और उसमे कुल 8 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि अब भी 7 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना स्थल पर भरी फाॅर्स तैनात है और एरिया को सील कर दिया गया है।