Breaking News: बरसठी में जिला पंचायत उम्मीदवार का निधन, मतगणना केंद्र पर जाने की कर रहे थे तैयारी
ABP Ganga | 02 May 2021 05:01 PM (IST)

यूपी में पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच एक बड़ी खबर आई है. जौनपुर-बरसठी में जिला पंचायत उम्मीदवार का निधन हो गया. वार्ड नंबर 51 से प्रत्याशी द्वारिका प्रसाद यादव का निधन हो गया है. द्वारिका प्रसाद मतगणना केंद्र पर जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन अचानक सीने में दर्द के कारण उनका निधन हो गया.