आज से फुल एक्शन में दिखेंगे Dhami Cabinet के मंत्री, अपने विभागों की करेंगे समीक्षा | Hindi
ABP Ganga | 31 Mar 2022 08:21 AM (IST)

पुष्कर धामी कैबिनेट में मंत्रियों को उनके विभाग मिल गए हैं और अब वो एक्टिव नजर आने वाले हैं. विभागों के बंटवारे के बाद मंत्री आज से विधिवत रूप से कामकाज संभालेंगे. सभी मंत्री अपने -अपने विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा और धन सिंह रावत अपने-अपने विभागों की आज समीक्षा बैठक करेंगे.