Char Dham Yatra: पुरोहितों ने पंजीकरण की बंदिशें हटाने की मांग की तो DGP Ashok Kumar ने कह दी ये बात..
ABP Ganga | 22 May 2022 08:12 PM (IST)

चारधाम में तीर्थ यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बाद यात्रा की व्यवस्थाएं चरमरा गईं हैं। जिसके बाद सरकार ने पंजीकरण व्यवस्था को कड़ाई से लागू कर दिया है। पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद गंगोत्री धाम में अब तीर्थ यात्रियों की भीड़ कम होने लगी है। मगर तीर्थ पुरोहित मांग कर रहे हैं कि जब कोरोना महामारी का खौफ नहीं है तो फिर सरकार को पंजीकरण की बंदिशें लगाने की जरुरत ही क्या है। तीर्थ पुरोहत कह रहे हैं कि जब कोरोना महामारी नहीं है तो फिर पंजीकरण की क्या जरुरत है। मगर डीजीपी अशोक कुमार की तरफ से यात्रियों से अपील की गई है कि पंजीकरण करवाने के बाद ही यात्रा पर आए।