Delhi में 6 दिनों का लॉकडाउन, CM Arvind Kejriwal ने प्रवासी मजदूरों से की ये अपील
ABP Ganga | 19 Apr 2021 04:17 PM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली में अगले एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये छोटा लॉकडाउन है, मेरी प्रवासी मजदूरों से अपील है कि वो दिल्ली छोड़कर कहीं ना जाएं।