देहरादून: नाराज हैं विधायक पूरन सिंह फर्त्याल !
ABP Ganga | 14 Aug 2020 09:36 AM (IST)

उत्तराखंड के लोहाघाट से भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल अब अपनी ही सरकार से खफा होकर आगामी विधानसभा में सरकार के खिलाफ प्रश्न उठाने की तैयारी में हैं....मामला टनकपुर जौलजीबी सड़क पर फैसले के खिलाफ अब तक कोर्ट में अपील न होने से जुड़ा है....विधायक पूरन सिंह सरकार के खिलाफ विधानसभा में नियम 58 के तहत अपना प्रश्न उठाएंगे वहीं....शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि विधायक नाराज नहीं है।