Dehradun: Corona की तीसरी लहर को लेकर Doon Hospital में बनाया बच्चों के लिए Ward
ABP Ganga | 02 Jul 2021 08:57 AM (IST)

कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी ही है कि देशभर में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। लोगों की बढ़ती लापरवाही के बीच कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है। इसी के चलते देहरादून में तीसरी लहर के खिलाफ तैयारियां तेज हो गई है। बता दें कि देहरादून के दून अस्पताल में बच्चों के लिए कोविड वार्ड बनाया गया है क्योंकि माना जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक साबित हो सकती है।