Covid Attack: मौत के बाद भी संघर्ष खत्म नहीं, लाशों से भरे श्मशान-कब्रिस्तान !
ABP Ganga | 16 Apr 2021 06:42 PM (IST)

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का भयावह होता नजर आ रहा है। एक ओर लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वालों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है। जिस कारण देशभर के श्मशान घाटों पर लाशों के ढेर लग गए हैं। श्मशान में चारों तरफ लाशें बिछी पड़ी है और लोग चिताओं की आग बुझने का इंतजार कर रहें है।