श्मशान घाटों पर भीड़, एक दिन में आ रहे हैं 50 से ज्यादा शव। Coronavirus
ABP Ganga | 25 Apr 2021 01:28 PM (IST)

कोरोना कहर बड़े शहरों के बाद किस कदर छोटे शहरों में अब तबाही मचा रहा है इसकी एक भयानक तस्वीर यूपी के कन्नौज जिले से आई। यहाँ सरकारी आकंडों में लोगो की मौतों की संख्या भले ही दो से पांच प्रतिदिन दिखाई जा रही है लेकिन इसकी हकीकत शमशान घाटों में एक के बाद एक जलती चिताओं को देखकर लगा सकते हैं। रोज बड़ी संख्या में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 18 अप्रैल से पहले इन श्मशान घाटों पर 18 से 20 शव अंतिम संस्कार के लिए आते थे लेकिन 18 अप्रैल के बाद अचानक 50 से ज्यादा शव रोज अंतिम संस्कार के लिए आ रहे हैं शमशान घाट कर्मी राजनारायण पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में शवों का अंतिम संस्कार घाटों पर नहीं देखा।