UP में सरकार ने दिया 1 करोड़ टीके का ऑर्डर तो वहीं Haridwar में आज से लगा कर्फ्यू । UP-Uttarakhand Khas
ABP Ganga | 28 Apr 2021 08:02 AM (IST)

Uttar Pradesh में आज से वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 18 साल से ऊपर के लोग रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे और 1 मई से वैक्सीन लगवा पाएंगे। सरकारी पोर्टल पर ये रजिस्ट्रेशन होगा। जिसके लिए सरकार ने 1 करोड़ टीके का ऑर्डर दे दिया है। साथ ही आज सीएम योगी की टीम 11 के साथ कोरोना पर खास मीटिंग है। वहीं उत्तराखंड की अगर बात करें तो हरिद्वार में आज से कर्फ्यू लगा दिया गया है। शाही स्नान समाप्त होते ही प्रशासन ने ये फैसला लिया है। कर्फ्यू में जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।