Panchayat Election Updates: संगम नगरी में मतगणना जारी, पुलिस बनी मुकदर्शक, नहीं हो रहा कोविड नियमों का पालन
ABP Ganga | 02 May 2021 11:53 AM (IST)

संगम नगरी प्रयागराज में पंचायत चुनाव में पड़े वोटों की गिनती शुरू हो गई है। प्रत्याशियों से लेकर एजेंटों तक में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। यहां 23 ब्लॉकों पर मतगणना हो रही है। कोरोना प्रोटोकाल का कहीं भी पालन नहीं दिखाई दिया। भारी भीड़ के कारण सबकुछ ध्वस्त नजर आया। प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। चुनाव ड्यूटी में एक हजार 79 टीमें लगाई गई हैं। सभी टीमों में पांच सदस्य हैं। प्रत्येक न्याय पंचायत में दो और छह न्याय पंचायतों में तीन-तीन टेबलों पर मतगणना हो रही है।