Chardham Yatra पर जाने की सोच रहे हैं, तो जान लें कोरोना काल के नियम-कानून | Hindi News
ABP Ganga | 17 Sep 2021 08:49 AM (IST)
चारधाम यात्रा पर आने की सोच रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा के संचालन को हरी झंडी दे दी है. अब सरकार कोविड गाइडलाइंस के तहत यात्रा संचालित करवा सकती है. वहीं, चारधाम यात्रा को हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने पर गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित और यात्रा से जुड़े कारोबारी भी खुश हैं। इनका मानना है कि यात्रा शुरू होने से उनकी रोजी रोटी चलेगी। जिससे उनके सामने आया आर्थिक संकट काफी हद तक दूर होगा।