इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीरें, 5 दिन तक मॉर्चुरी में सड़ते रहे शव | Dehradun | Coronavirus
ABP Ganga | 01 May 2021 10:23 AM (IST)

देशभर में कोरोना का तांडव जारी है। कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही तेजी से पूरे देशभर में फैल रही है। कोरोना से बिगड़ते हालातों में देहरादून से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आ रही है। जहां एक ओर देहरादून की मॉर्चुरी में करीब 5 दिनों तक कोरोना मरीजों का शव सड़ता रहा। वहीं दूसरी ओर अयोध्या में बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। इस रिपोर्ट में देखें कोरोना से किस तरह से पूरा देश बेहाल हो गया है और साथ ही साथ लोगों की इंसानियत भी दम तोड़ रही है।