Prayagraj: कोविड अस्पताल में जमकर बवाल, बेड मुहैया ना होने पर परिजनों का हंगामा
ABP Ganga | 23 Apr 2021 09:51 AM (IST)

एक तरफ कोरोना मामले लगातार हर रोज इजाफा कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ बेड को लेकर अस्पतालों में बवाल मचा हुआ है। एक ऐसी ही खबर प्रयागराज से सामने आई है जहां कोविड अस्पताल में मरीज को बेड ना मिलने के कारण परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद नाराज डॉक्टरों और दूसरे पैरामेडिकल स्टाफ ने कार्य बहिष्कार किया. हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद स्टाफ काम पर लौटा।