UP में कोरोना की रफ्तार में कमी, महीने भर के बाद आए 20 हजार से कम मामले
ABP Ganga | 12 May 2021 03:38 PM (IST)

यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आने लगी है। करीब महीने भर के बाद पहली बार एक दिन में कोरोना के 20 हजार से कम मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 18125 नए केस सामने आए हैं। 26700 लोग इलाज के बाद एक दिन में ठीक भी हुए हैं।