आगरा में Corona संक्रमण से लगातार खराब हो रही स्थिति पर विधायक ने क्या कहा? देखिए
ABP Ganga | 27 Apr 2021 09:26 PM (IST)

लगातार विस्फोटक हो रही स्थिति के मद्देनजर आगरा दक्षिण से विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर आगरा की हकीकत से रूबरू कराया है साथ ही लगातार इलाज मिलने में हो रही दिक्कत और बेड , वेंटिलेटर और आवश्यक दवाइयों की किल्लत को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए व्यवस्था करने की मांग की है.