CoronaVirus Update: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में आए 3.82 लाख से ज्यादा मामले
ABP Ganga | 05 May 2021 01:01 PM (IST)

देशभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बता दें कि पिछले 24 घंटे में देशभर में 3 लाख 82 हजार 315 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं. वहीं अबतक के कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ से ज्यादा है. वहीं 3 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 3 हजार 780 लोगों को कोरोना की बजह से अपने प्राण गंवाने पड़े हैं.