Corona का हाहाकार, Lucknow हुआ बेहाल, न ऑक्सीजन, न बेड!
ABP Ganga | 22 Apr 2021 10:54 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना का बढ़ता प्रकोप कहर बरपा रहा है। रोज नए केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। जहां एक ओर कोरोना के मामले थम नहीं रहें , वहीं दूसरीओर लखनऊ की मेडिकल व्यवस्था चरमराती हुई नजर आ रही है। हाल ही में लखनऊ के दो अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने की खबर आई। वहीं दूसरी ओर कुछ अस्पतालों में बेडों की कमी होने की खबर मिली है।