Covid-19: देश में नहीं थम रहा कोरोना कहर, पिछले 24 घंटे में 3 लाख के पार नए मामले
ABP Ganga | 23 Apr 2021 01:20 PM (IST)

देश में 24 घंटों के दौरान 3.32 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। किसी भी देश में एक दिन में संक्रमण के इतने ज्यादा मामले आने का यह नया रिकार्ड है। इन नए मामलों के साथ देश में अब तक कोरोना से 1,62,57,164 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1,36,41,572 लोग ठीक भी हो चुके हैं।