यूपी में लगातार कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 94.3 पहुंचा रिकवरी रेट
ABP Ganga | 24 May 2021 06:05 PM (IST)

पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 3 हजार 981 मामले सामने आए हैं. वहीं 11 हजार 918 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. बता दें कि राज्य में कोरोना के मामले कम होते दिख रहे हैं. वहीं राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 76 हजार 703 है. वहीं रिकवरी रेट 94.3 पहुंच गया है.