Corona Curfew: उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ा लॉकडाउन, जानिए कब तक रहेगी पाबंदी
ABP Ganga | 09 May 2021 01:01 PM (IST)
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। 'कोरोना कर्फ्यू' को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले यूपी में 10 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल बताया है कि प्रदेश में लगाए गए आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।