Uttarakhand: पहाड़ों पर भारी कोरोना महामारी, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
ABP Ganga | 23 May 2021 09:44 PM (IST)

मैदानी इलाकों के बाद अब पहाड़ी इलाकों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। मुसीबत यह है कि ग्रामीण इलाकों में इस महामारी से निपटने के लिए कोई खास तैयारी नहीं की गई है। उत्तराखंड में गांव के गांव बीमार पड़े हैं और दर्द सुनने के लिए कोई भी नहीं है। पहाड़ी इलाकों की पड़ताल में खुली उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल।