Coronavirus: UP में एक बार फिर Corona ने बढ़ाई चिंता, 4 महीने बाद आए इतने मामले...
ABP Ganga | 19 Dec 2021 10:40 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। 4 महीने में एक बार फिर से 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामले सामने आये हैं। राजधानी लखनऊ में कोरोना के 13 नए केस मिले हैं। इससे पहले प्रदेश में 24 अगस्त को को 34 मामले सामने आए थे। यानि की अब चिंता बढ़ने लगी है क्योंकि कोरोना के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।