देश में लगातार घट रहे Corona के केस, 24 घंटे में 2 लाख 60 हजार के करीब नए मामले
ABP Ganga | 21 May 2021 11:19 AM (IST)

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है लेकिन कोविड मरीजों के मरने का सिलसिला अभी थमता दिखाई नहीं दे रहा है। पिछले 24 घंटे में जहां 2 लाख 59 हजार 551 नए केस सामने आए वहीं मरने वालों की संख्या आज भी 4000 के पार रही। बीते 24 घंटे में कोरोना से 4209 लोगों की मौत हुई। तो आपको बता दें कि 3 लाख 57 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए।