UP में कोरोना के नए मामलों में कमी, 24 घंटे में ढाई हजार से ज्यादा केस कम
ABP Ganga | 14 May 2021 05:04 PM (IST)

यूपी में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में ढाई हजार से ज्यादा केस कम सामने आए हैं। एक दिन में 15 हजार नए मरीज आए जबकि 26 हजार ठीक हुए। यूपी में कुल एक्टिव केसों की संख्या भी 2 लाख से कम हुई।