Breaking: कांग्रेस के पुरोला विधायक राजकुमार BJP में हो सकते हैं शामिल
ABP Ganga | 11 Sep 2021 11:08 AM (IST)

देहरादून- कांग्रेस के एक विधायक के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है. सूत्रों के हवाले से खबर दिल्ली में आज कांग्रेस के एक विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं . कांग्रेस के पुरोला विधायक राजकुमार के शामिल होने की खबरें आ रही हैं. बता दें कि हाल ही में निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भाजपा में शामिल हुए हैं. वहीं, भाजपा ने कुछ और विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया था.