Uttar Pradesh:महंगाई के खिलाफ Congress का हल्ला-बोल, प्रदेश भर में होगा आंदोलन
ABP Ganga | 12 Jul 2021 10:27 AM (IST)

महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल करेगी कांग्रेस। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। जिसको देखते हुए आज कांग्रेस के कई कार्यकर्ता प्रदेश भर में आंदोलन करेंगे। उत्तर प्रदेश में महंगाई का एक मुद्दा खड़ा करने की कोशिश में कांग्रेस के कार्यकर्ता आंदोलन के दौरान रिक्शा खीचेंगे।