Dehradun: कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ रखा 'मौन व्रत', कई कार्यकर्ता भी हुए शामिल| Hindi News
ABP Ganga | 02 Jan 2022 11:05 AM (IST)

नए साल की शुरूआत उत्तराखंड कांग्रेस ने मौन व्रत के साथ की है। नए साल के पहले दिन कांग्रेस ने राज्य सरकार को महंगाई, बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर जमकर घेरा। देहरादून के गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर के पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कार्यकर्ताओं के साथ 1 घंटे के मौन उपवास पर रहे।