Bareilly Stampede: जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो ये तो बच्चियां हैं: कांग्रेस नेता
ABP Ganga | 04 Jan 2022 12:47 PM (IST)

बरेली में मैराथन में अव्यवस्था फैलने के मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने बेतुका बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो ये तो बच्चियां है, ये इंसानी फितरत होती है. हालांकि उन्होंने मीडियाकर्मियों से माफी भी मांगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है.