Ramnagar पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, BJP पर कसा तंज- 'CM घबराए हुए हैं इसलिए खटीमा का दौरा कर रहे हैं'
ABP Ganga | 11 Nov 2021 02:17 PM (IST)

रामनगर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने BJP पर तंज कसा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री घबराए हुए है,तभी बार बार खटीमा का दौरा कर रहे हैं। वहीं BJP नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की बात को लेकर कहा कि उनके संपर्क में BJP का कोई भी नेता नहीं है। गैरसैंण में सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने BJP सरकार पर सवाल उठाए।