जानिए कौन देने वाला है हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर को 'सरप्राइज' ? | Prayagraj | ABP Ganga Hindi
ABP Ganga | 06 Aug 2021 05:06 PM (IST)

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम आज भले ही मेडल जीतने से चूक गई हो, लेकिन सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा वारसी की कोच पुष्पा श्रीवास्तव इन खिलाड़ियों और टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि चौथा स्थान भी किसी मेडल से कतई कम नहीं है और यह प्रदर्शन उम्मीद से भी ज्यादा बेहतर है। गुरजीत कौर की कोच पुष्पा श्रीवास्तव इस खिलाड़ी के प्रदर्शन पर तो फूली नहीं समा रही हैं। उन्होंने कहा है कि गुरजीत के प्रयागराज पहुंचने पर वह खास अंदाज में इस खिलाड़ी का जोरदार स्वागत करेंगी। कोच पुष्पा श्रीवास्तव ने गुरजीत कौर के लिए एक खास तोहफा भी रखा हुआ है। उनका कहना है कि गिफ्ट के बारे में वह अभी कोई खुलासा नहीं करेंगी। यह गिफ्ट गुरजीत के लिए सरप्राइस होगा।