Yogi सरकार 2.0 में अपराधियों पर एक्शन, 62 माफिया गिरोह की 1832 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त
ABP Ganga | 04 Aug 2022 11:00 AM (IST)

माफिया की काली कमाई से जुटाई गईं संपत्तियों को जब्त कर दूसरों राज्यों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर चुकी यूपी पुलिस की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। योगी सरकार 2.0 में अब तक पांच माह में माफिया व अपराधियों की 868 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त या फिर ध्वस्त की जा चुकी है।