Old Age Pension Scheme: CM Yogi आज 55 लाख लाभार्थियों को देंगे करीब 836 करोड़ की सौगात
ABP Ganga | 02 Sep 2021 08:14 AM (IST)

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 55.77 लाख लाभार्थियों को रुपए 836.55 करोड़ का ऑनलाइन ट्रांसफर करने के साथ लाभार्थियों से संवाद करेंगे। बता दें कि यूपी चुनाव से पहले बीजेपी सरकार लगातार प्रदेश की जनता को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उज्जवला योजना 2.0, प्रधानमंत्री -मुख्यमंत्री आवास योजना , किसान निधि योजना के बाद वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे।