CM Yogi ने सुनाया तुलसी के पानी की 'दो बूंद' वाला किस्सा | Hindi News
ABP Ganga | 24 Sep 2021 05:10 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं हाल ही में एक व्यक्ति से मिला, जो अमेरिका में रहता है। मुलाकात के दौरान उन्होंने पानी पीने से पहले एक छोटी बोतल से दो बूंद पानी में डाल दी। जब मैंने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये तुलसी का पानी है, जो वो अमेरिका से लाया था। उन्होंने मुझे बताया कि COVID के बाद तुलसी ने अमेरिका में काफी डिमांड बढ़ी है.