आज Budaun और Shahjahanpur का दौरा करेंगे CM Yogi, देंगे करोड़ों की सौगात | ABP Ganga
ABP Ganga | 09 Nov 2021 09:50 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बदायूं के दौरे पर रहेंगे... जहां वो 1127 करोड़ रुपए से ज्यादा की 359 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे... इस दौरान सीएम योगी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे... मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.. जहां तक बात सुरक्षा व्यवस्था की है.. तो इसके लिए पीएसी की 4 कंपनी...9 सीओ..दो एएसपी...50 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी... इसके बाद सीएम योगी शाहजहांपुर भी जाएंगे...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में एक आम जनसभा को संबोधित करेंगे... इसके बाद वो शाहजहांपुर स्थित खिरनी बाग रामलीला मैदान में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे...इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 101 योजनाओं का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे..।